फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   युवक की मौत पर ढांढस बंधाने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता उलझे

युवक की मौत पर ढांढस बंधाने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता उलझे

Sat, 04 May 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर ढांढस बंधाने आए भाजपा-कांग्रेस के नेता उलझे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। भटियात के कुंजर महादेव के पास मिले लापता युवक के शव को लेकर शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के नेता व समर्थक आपस में उलझ गए। यह सभी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में लग गए। पुलिस की मौजूदगी में उपजी इस स्थिति को देखकर आखिरकार मृतक के परिजनों को नेताओं के आगे हाथ जोड़कर लड़ाई-झगड़ा न करने की गुजारिश करनी पड़ी।


गौरतलब है कि 29 वर्षीय युवक प्रेम की मां चालीस दिन से बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही थी। उसने नेताओं और पुलिस से लेकर भगवान के दरबार तक बेटे की सलामती की दुआ मांगी। चालीस दिन बाद उसे बेटे का शव मिला। जब पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही थी, तो वहां पर मौजूद भाजपा और कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझने लगे। बात गाली-गलौज तक जा पहुंची। नेताआें का यह आचरण देखकर स्थानीय लोग भी हैरत में पड़ गए। मामला तब शांत हुआ जब मौके पर मौजूद पीड़ित परिवार के एक बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर उन्हें शांत रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed