{"_id":"5c8fcb07bdec222aaf37b9ce","slug":"151552927495-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने में दिव्यांगों की मदद के लिए केंद्रों में तैनात रहेंगे स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने में दिव्यांगों की मदद के लिए केंद्रों में तैनात रहेंगे स्वयंसेवी
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केंद्रों में स्वयंसेवी मौजूद रहेंगे। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान परेशानियां पेश न आए इसके लिए वालंटियर, एनएसएस स्वयंसेवी और एनसीसी कैडेट्स सेवाएं देंगे। जिले के पांचों विस क्षेत्रों में स्थित 617 मतदान केंद्रों में 582 दिव्यांगों की सहूलियतों को देखते हुए ही इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। वहीं, जिला मुख्यालय चंबा में स्थित पोलिंग बूथ चौगान नंबर एक में दिव्यांगों को लाने ले जाने तक की व्यवस्था भी रहेगी।
गौरतलब हो कि लोस चुनावों का बिगुल बजने के बाद चुनाव आयोग ने तैयारियां भी पूरी कर ली है। लोस चुनावों में जिले से 3 लाख 65 हजार 176 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 185636, महिला मतदाता 176389 और चार थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। लोस चुनावों में दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए भी इंतजाम कर दिए गए हैं।
बता दें कि जिले के पांचों विस क्षेत्रों में कुल 582 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके विस क्षेत्र चुराह में कुल 130, भरमौर में 124, चंबा में 151, डलहौजी में 47 और भटियात में 130 दिव्यांग मतदाता मौजूद हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने जिले के 617 मतदान केंद्रों में दिव्यांगों की सहूलियत संबंधी प्रबंध रखे गए हैं। इसी क्रम में दिव्यांगों के लिए जिला मुख्यालय चंबा के चौगान मतदान केंद्र (भूरि सिंह संग्रहालय के कार्यालय के कमरा नंबर एक) व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर पोलिंग बूथ पर दृष्टीहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
व्हील चेयर की भी रहेगी व्यवस्था
जिले के 617 पोलिंग स्टेशनों में दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए व्हील चेयर इत्यादि की भी व्यवस्था होगी। जिले में 582 दिव्यांग चिन्हित किए गए हैं। इसके तहत विस क्षेत्र चुराह, भरमौर, चंबा, डलहौजी और भटियात में 278 लोको-मोटर, 97 दृष्टिहीन, 42 गूंगे-बहरे और 165 विभिन्न प्रकार के दिव्यांग चुनाव आयोग के चिन्हित किए गए हैं।
इनसेट
चुनाव तहसीलदार संजय कौल ने बताया कि लोस चुनावों के मद्देनजर जिले के पांचों विस क्षेेत्रों में चिन्हित 582 दिव्यांगों की मदद के लिए वालंटियर, एनएसएस स्वयंसेवी और एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों में दृष्टिहीन मतदाता ब्रेल लिपि के जरिये भी मतदान कर सकते हैं।
इनसेट
जिला चुनाव अधिकारी हरिकेश मीणा ने बताया कि लोस चुनावों में हर पोलिंग बूथों में दिव्यांगों की मदद के लिए वालंटियर, एनएसएस स्वयंसेवी और कैडेट्स मौजूद रहेंगे।