फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिना टांगों के एवरेस्ट चोटी पर फतेह करने वाली अरुणिमा को बनाएं प्रेरणा स्रोत

बिना टांगों के एवरेस्ट चोटी पर फतेह करने वाली अरुणिमा को बनाएं प्रेरणा स्रोत

Mon, 04 Feb 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
बिना टांगों के एवरेस्ट चोटी पर फतेह करने वाली अरुणिमा को बनाएं प्रेरणा स्रोत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। रावमापा लुड्डू में सोमवार को अमर उजाला ने ‘अपराजिता’ 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसएचओ प्रशांत ठाकुर ने संबोधन में कहा कि बिना टांगों के एवरेस्ट की चोटी पर फतेह करने वाली महिला अरुणिमा सिन्हा को अपनी प्रेरणा स्रोत मानकर छात्राएं और महिलाएं कामयाबी के हर मुकाम को हासिल कर सकती हैं। अरुणिमा सिन्हा एक ऐसी महिला थी, जिसकी ट्रेन हादसे में दोनों टांगे कट गई थी। लेकिन, उन्होंने फिर भी जिंदगी में हार नहीं मानी। टांगें कटने के बाद एवरेस्ट की चोटी पर फतेह करने का लक्ष्य लिया। इसको लेकर उन्होंने दो साल कड़ी मेहनत कर अभ्यास किया और दृढ़ संकल्प के साथ एवरेस्ट चोटी पर कामयाबी का झंडा फहराया। आज हर महिला और युवती को अरुणिमा सिन्हा बनने की आवश्यकता है। महिला के भीतर जो आत्मशक्ति होती है, ऐसी आत्मशक्ति शायद ही किसी के भीतर हो। महिलाएं अपनी आत्मशक्ति को पहचान नहीं पाती। इसकी वजह से वह कई प्रकार के उत्पीड़न का शिकार बनती हैं। एसएचओ प्रशांत ठाकुर के इस वाकया ने मौजूद छात्राओं और महिलाओं को झकझोर कर रख दिया। छात्राओं ने दृढ़ संकल्प लिया कि वह अपनी जीवन में कुछ न कुछ बनकर दिखाएंगी। इसके लिए वह कड़ा परिश्रम करेंगी। चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने संबोधन में छात्राओं को कम उम्र में शादी न करने के लिए प्रेरित किया। कम उम्र में शादी करने से युवति के जीवन में बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। शादी से पहले महिलाएं खुद को इतना सशक्त बनाएं कि उन्हें अपनी जिंदगी जीने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। ज्यादातर घरेलू हिंसा की पीड़ित वही महिलाएं बनती हैं, जोकि पूर्ण रूप से पति पर निर्भर होती हैं। महिलाओं को आत्म निर्भर बनना चाहिए। बाल संरक्षण अधिकारी रिंकू शर्मा ने छात्राओं और महिलाओं को इकाई के चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रधान दलीप भारद्वाज ने भी छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। प्रधानाचार्य जितेश्वर सूर्या ने छात्राओं को पढ़ाई के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं, स्कूल छात्राओं समेत स्कूल स्टाफ और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूूद रहे। रावमापा लुड्डू के प्रधानाचार्य जितेश्वर सूर्या ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन करवाने पर बधाई दी। इसके साथ ही छात्राओं को भविष्य के लिए अभी से ही लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की बात कही। इस मौके पर रावमापा लुड्डू का स्टाफ, पंचायत प्रधान दलीप भारद्वाज, बीडीसी राकेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद छात्राएं एसएचओ प्रशांत ठाकुर के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित दिखीं। एसएचओ ने भी छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही छात्राओं के जीवन में प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed