{"_id":"5c55c7f5bdec220833203d1f","slug":"151549125621-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में जुआ खेलते पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में जुआ खेलते पांच दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने चुवाड़ी बाजार के एक ढाबे में जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से ताश के पत्ते और 5270 रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चुवाड़ी बाजार के एक ढाबे में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान में करतार सिंह गांव दोदान, गर्व सिंह गांव जतरोन, रमेश कुमार गांव वार्ड नंबर 2 भलाड़ा, सरदार सिंह वार्ड नंबर 6 चुवाड़ी, अजय सिंह गांव जतरोन, ताश के पत्तों को साथ जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस दल ने मौके से दाव पर लगी रकम भी बरामद की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।