फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कोडला में पहाड़ी दरकने से गांव में मची अफरा-तफरी, एक घायल

कोडला में पहाड़ी दरकने से गांव में मची अफरा-तफरी, एक घायल

Fri, 07 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
कोडला में पहाड़ी दरकने से गांव में मची अफरा-तफरी, एक घायल
कोडला में पहाड़ी दरकने से गांव में अफरा-तफरी, एक घायल
विज्ञापन

अचानक मलबा गिरने के डर से लोगों ने घरों से भाग बचाई जानें
बिजली की लाइन और उरेई-कोडला मार्ग मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त
बिजली की लाइनें टूटने से कूंर सहित अन्य गांवों में पसरा अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कूंर-छतराड़ी-उरेई को जाने वाले मार्ग पर कोड़ला के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे यकायक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने के बाद गिरने वाले पत्थरों और मलबे की आवाज सुन कोडला गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घरों में बैठे लोग सुरक्षित खुली जगह की तरफ भागे। पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से एक व्यक्ति की बाजू में पत्थर लगने से चोट लगी। यकायक दरकी पहाड़ी से कोड़ला और कूंर सहित अन्य गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित पड़ गई। तो वहीं, कोड़ला-उरेई मार्ग पर यातायात भी बंद हो गया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत छतराड़ी के अधीन आते कोड़ला गांव के ऊपर स्थित पहाड़ी शुक्रवार सुबह दरक गई। पहाड़ी से देखते ही देखते पत्थर और मलबा सड़क पर गिरना आरंभ हो गया। पत्थरों और मलबे गिरने की आवाजें सुन कर कोड़ला के ग्रामीणों ने खुली जगह के लिए भाग कर अपनी जानें बचाई। कुल मिलाकर पत्थरों और मलबे की चपेट में आने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली की लाइन के क्षतिग्रस्त होकर टूटने से क्षेत्र के गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ गई। वहीं, दूसरी और कूंर-छतराड़ी-उरेई मार्ग के कोड़ला के पास सड़क पर टनों के हिसाब से गिरने वाले मलबे के चलते यातायात के लिए बंद पड़ गई है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय कर्मचारी भी मौके पर पहुंचें। कर्मचारियों ने शुक्रवार सायं साढ़े तीन बजे तक कोड़ला गांव में बिजली की आपूर्ति को सुचारु करवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह सात बजे के करीब उक्त मार्ग से क्षेत्र के बच्चे छतराड़ी विद्यालय में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। साथ ही कोड़ला के पास के ही एक गांव में जगराते में गए लोग वापिस लौट रहे थे। ऐसे में यकायक गिरने वाले मलबे की चपेट में आने से स्कूली बच्चे और ग्रामीण बाल-बाल ही बचे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत छतराड़ी की प्रधवन पुष्पा देवी ने बताया कि कोड़ला के पास पहाड़ी दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है । साथ ही बिजली की लाईन भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर उक्त मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने और बिजली की सप्लाई को सुचारु करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर यातायात ठप
कोड़ला में पहाड़ी दरने से कोड़ला-उरेई मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित पड़ गई है। अब लोनिवि की ओर से मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के बाद ही मार्ग पर वाहनों व लोगों की आवाजाही आरंभ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed