{"_id":"5bfd6ffcbdec2241a26d95b2","slug":"151543335932-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाल के आठ गांवों आज भी सड़क सुविधा से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाल के आठ गांवों आज भी सड़क सुविधा से महरूम
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका क्षेत्र की ग्राम पंचायत करवाल के आठ गांवों आजादी के सात दशकों के बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाएं हैं। सरकारें हर पंचायतों में सड़कों का जाल बिछा रही है। मगर इस पंचायत के गांवों तक सड़क पहुंचाने के लिए न तो कोई सरकार और न ही विभाग आगे आ रहा है।
स्थानीय लोग कई मर्तबा प्रशासन और विभाग से लम्हाला से जगोट तक सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। सड़क सुविधा से वंचित पंचायत के संधवार, मुंडाई, नगाली, बलोठी, छतरी, जगोट, कडणु और तलाई गांवों की सैकड़ों आबादी के दिलों में काफी टीस है। लोगों का कहना है कि उनके बच्चे प्रतिदिन पैदल सफर कर स्कूल आते जाते हैं और कई दफा बच्चे थकान से चूर-चूर हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि उन्हें सड़क तक पहुंचने के डेढ़ से दो घंटे पैदल सफर करना पड़ता है। स्थानीय निवासी चमन सिंह, राजकुमार, कर्म चंद, कमलो राम, चतरो राम, सगतो, बैंसू, सीमा देवी, नीलमा देवी और आशा देवी ने बताया कि सड़क सुविधा न होने के कारण रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं को गांवों तक पहुंचाने में मुश्किलें पेश आती हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की कि जल्द गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन