{"_id":"5bc36123bdec2269a92b5817","slug":"151539531043-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलेई माता मंदिर में दो हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलेई माता मंदिर में दो हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। भलेई माता के दरबार में पांचवें नवरात्र में दो हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुुुओं के लंबी कतारें लगी रही। जबकि दोपहर से लेकर शाम तक भीड़ कुछ हद तक कम रहीं। हालांकि मंदिर श्रद्धालुओं की आवाजाही दिन भर जारी रही। जातर लेकर आने वाले लोगों की भी मंदिर में अच्छी खासी भीड़ रही। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया था।
श्रद्धालु सुरेंद्र शर्मा, अमर चंद, सुरेश कुमार, मिथुन, रणवीर, वीर सिंह राणा, राकेश कुमार, किशोर और तिलक राज ने बताया कि भलेई माता का दरबार देश और प्रदेश में अपनी मान्यता के लिए विख्यात है। मंदिर मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगे जाने वाली दुआ माता रानी जरूर पूरा करती है। लोग भारी संख्या में मन्नते मांगने और उनके पूरी होने पर मंदिर में माता के दर्शन को पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। जबकि साल भर मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रहती है। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी के अलावा मंदिर में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। ताकि मंदिर में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन