{"_id":"5b9a9838867a557eb603171c","slug":"151536858168-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर की 29 पंचायतों में नौ घंटे रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर की 29 पंचायतों में नौ घंटे रहा ब्लैक आउट
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
light
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अधीन आने वाली 29 पंचायतों में नौ घंटे ब्लैक आउट रहा। बुधवार दोपहर तीन बजे गुल हुई बिजली देर रात सुचारु हो पाई। बिजली गुल होने से पवित्र मणिमहेश यात्रा के तहत शिव नगरी भरमौर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। इस कारण बिजली बोर्ड की लचर सेवाओं को लेकर शिव भक्तों और लोगों में काफी रोष रहा। इसके बाद वीरवार देर रात 12 बजे बिजली बहाल हो गई। मगर सायंकालीन बिजली के गुल होने से पूरी शिवनगरी भरमौर अंधेरे में डूबी रही।
गौरतलब हो कि एक तरफ तो प्रशासन पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की व्यवस्था को चकाचक रखने संबंधी बड़ी-बड़ी बातें करती है। बावजूद इसके बुधवार दोपहर तीन बजे अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से कबायली क्षेत्र भरमौर के अधीन आने वाली 29 पंचायतों के 45 हजार उपभोक्ताओं समेत यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
श्रद्धालु हाकम चंद, नरेेश कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद, अंबिया राम, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, कौशलया देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, कमला देवी, हेमराज और नरेश कुमार का कहना है कि भरमौर की 29 पंचायतों में बुधवार तीन बजे बिजली गुल हो गई। यह आधी रात सुचारू हो पाई। बिजली की सप्लाई के बाधित होने से शिव भक्तों समेत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से इस प्रकार की समस्या हुई है। देर रात बिजली सप्लाई को बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन