फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-होली मार्ग भूस्खलन की वजह से आठ घंटे रहा बंद

चंबा-होली मार्ग भूस्खलन की वजह से आठ घंटे रहा बंद

Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा-होली मार्ग भूस्खलन की वजह से आठ घंटे रहा बंद
चंबा-होली मार्ग भूस्खलन से आठ घंटे रहा बाधित
विज्ञापन

मार्ग में तीन बसों समेत छोटे वाहनों में फंसे रहे यात्री, बसें बदलकर गंतव्य तक पहुंचाए
बसें तय रूटों पर न पहुंचने से लोग हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-होली मार्ग भारी भूस्खलन की वजह से आठ घंटे बंद रहा। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से तीन बसें भी मार्ग में फंस गई। इस वजह से बसों के यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। बाद में सवारियों को बसें बदलकर गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस दौरान कई लोगों को पैदल ही अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर के समय जियुरा मंदिर के पास अचानक पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई। इससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गई। गनीमत रही कि जिस समय चट्टानें गिरीं, उस समय सड़क पर कोई भी वाहन और राहगीर नहीं था। अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। वहीं मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। राहगीर चमन सिंह, वीरू, अमन कुमार, सुरेंद्र, सुरेश, टेक चंद, प्यार सिंह, हरीश कुमार, देवेंद्र, मान सिंह, रवि कुमार और होशियार सिंह ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर दिन के समय ब्लास्टिंग की जा रही थी। इसकी वजह से पहाड़ से चट्टानें नीचे गिरी। अन्यथा साफ मौसम में मार्ग बंद होने का सवाल नहीं है। प्रशासन को इस संबंध में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा मार्ग बंद होने से छोटे और बड़े वाहनों में सवार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग घंटों मार्ग में फंसे रहे। इसके बाद लोनिवि के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब आठ घंटे के बाद जेसीबी से मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed