फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सरोल अस्पताल में चलेंगी चर्म, मनोरोग और ऑर्थो पुनर्वास की ओपीडी

सरोल अस्पताल में चलेंगी चर्म, मनोरोग और ऑर्थो पुनर्वास की ओपीडी

Tue, 13 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सरोल अस्पताल में चलेंगी चर्म, मनोरोग और ऑर्थो पुनर्वास की ओपीडी
doctor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सरोल कुष्ठ रोग अस्पताल में चंबा मेडिकल कॉलेज के नए तीन विभागों की ओपीडी लगेगी। इससे जहां चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या कम होगी तो वहीं मरीजों को लंबी कतारों से भी निजात मिलेगी। कुष्ठ रोग अस्पताल में चमड़ी रोग, मनोरोग और ऑर्थो पुनर्वास केंद्र चलाने की योजना बनाई गई है। इन विभागों की ओपीडी भी यहां पर ही लगेंगी। इस दौरान विशेषज्ञ सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की जांच यहां पर ही करेंगे। इसका फायदा जिले की साढ़े पांच लाख आबादी को मिलेगा। चंबा अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी कर ली है। प्रबंधन के अनुसार इसी सप्ताह कुष्ठ रोग अस्पताल में तीनों विभागों को शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल सरोल में तीन विभागों की ओपीडी के अलावा मरीजों को दाखिल करने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए अस्पताल में नए बेड लगा दिए हैं। मरीजों की सहूलियत की सारी चीजें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

जिला में चर्म रोग से ग्रसित मरीजों को मिलेगा लाभ
जिला में चर्म रोग से परेशान मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोग चर्म रोग का उपचार करवाने के लिए मरीज चंबा पहुंचते हैं। इन्हें सरोल में ओपीडी खुलने से लाभ मिलेगा। वहीं मनोरोग और हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों को उपचार के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना होगा।
विज्ञापन


कुष्ठ रोगियों की संख्या कम होने के चलते लिया निर्णय
कुष्ठ रोग अस्पताल कई महीनों से बंद पड़ा है। कुष्ठ रोगियों की संख्या करीब खत्म हो चुकी है। इसकी वजह से अस्पताल का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। अस्पताल में उपरोक्त तीन विभाग शुरू करने के लिए प्रबंधन काफी समय से विचार कर रहा था। इसके लिए सचिवालय से अनुमति मांगी गई। अनुमति मिलने के बाद ही योजना तैयार की गई। अब अस्पताल में तीन विभाग नियमित रूप से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह शुरू होंगी सरोल में ओपीडी: डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि सरोल कुष्ठ रोग अस्पताल में तीन विभाग शुरू करने की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसी सप्ताह तीनों विभाग की ओपीडी अस्पताल में शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed