{"_id":"5a2abea44f1c1bce408bbcff","slug":"151512750756-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने मतगणना केंद्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने मतगणना केंद्रों का लिया जायजा
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुदेश मोख्टा ने शुक्रवार को सरोल स्थित राजकीय मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान में मतगणना केंद्रों का जायजा लिया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बलबीर ठाकुर, निर्वाचन अधिकारी चंबा विधानसभा क्षेत्र राहुल चौहान, निर्वाचन अधिकारी डलहौजी विधानसभा क्षेत्र एसके पराशर और निर्वाचन अधिकारी भटियात विधानसभा क्षेत्र अश्विनी सूद, जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह ठाकुर, तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार निर्वाचन पवन राणा समेत पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने 18 दिसंबर को भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जिला के सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों चुराह, चंबा, भरमौर, भटियात और डलहौजी की होने वाली मतगणना को लेकर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना केंद्रों में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना केंद्रों के बाहर तय दूरी पर मौजूद लोगों के लिए मतगणना के नतीजों की राउंड वाइज सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान के भीतर मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी ताकि मीडिया कर्मियों को मतगणना से जुड़ी सूचनाएं निरंतर मिलती रहें।