फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली की ऊंची पहाड़ियां बर्फबारी से सराबोर, समूचा इलाका ठंड की चपेट में

होली की ऊंची पहाड़ियां बर्फबारी से सराबोर, समूचा इलाका ठंड की चपेट में

Sat, 18 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
होली की ऊंची पहाड़ियां बर्फबारी से सराबोर, समूचा इलाका ठंड की चपेट में
snowfall - फोटो : demo pic
br>अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली और भरमौर की ऊंची पहाड़ियों पर शनिवार को भारी हिमपात हुआ है। इससे समूचा होली और भरमौर क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। शनिवार को कलाह, चलेड़ और याड़ा में बर्फबारी हुई है। यहां पर 2.3 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। शनिवार को दोपहर तक क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते समूचा होली इलाका प्रचंड ठंड के चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात के समय पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। इसके चलते शनिवार को पूरा दिन लोग घरों में ही दुबके रहे। लोगों ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से इलाके में मौसम कड़ा रुख है। इससे तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की गई है। विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, देसराज, उमेध सिंह, कमल कुमार, नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि नवंबर माह में होली इलाका प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। ऊपरी पहाड़ियों में हिमपात का दौर शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed