फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   उद्घाटन के लिए तरसी मंजीर सड़क

उद्घाटन के लिए तरसी मंजीर सड़क

Tue, 07 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन के लिए तरसी मंजीर सड़क
ys parmar village road - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुरंगानी (चंबा)।
विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत मंजीर के लिए जाने वाली सड़क का उद्घाटन पांच साल के बाद भी नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण हुए लगभग पांच साल से ज्यादा समय बीत गया है।

 

लेकिन आज तक इस सड़क का उद्घाटन नहीं हुआ है। इसके चलते इस सड़क पर आज तक कोई भी बस नहीं चलती है। ग्रामीणों को सड़क के होते हुए भी बस तक पहुंचने के लिए लगभग ढाई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है।

विज्ञापन

 

ग्रामीणों में पंकज कुमार, अली मोहम्मद, आरिफ शेख, हैदर अली, गोपाल सिंह, बिंदरो राम, मोती राम, इंद्र सिंह, परविंदर कुमार आदि का कहना है कि मंजीर गांव के लिए मुख्य मार्ग से सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उद्घाटन न होने के चलते सरकारी बस सेवा का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग सलूणी से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त सड़क का उद्घाटन करवाया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed