{"_id":"693c5035853017d4490ebe86","slug":"1500-school-students-from-tribal-areas-will-get-scholarships-chamba-news-c-88-1-cmb1003-169056-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जनजातीय क्षेत्र के 1500 स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जनजातीय क्षेत्र के 1500 स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
Fri, 12 Dec 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के 1500 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से फील्ड से आई डिमांड के आधार पर बच्चों की संख्या निदेशालय भेज दी गई है। यह राशि बच्चों के खातों में डलेगी। विद्यार्थियों को सालाना 80 रुपये मिलेंगे। सरकार की ओर से इस तरह की स्कॉलरशिप योजना को कार्यान्वित करने का मकसद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
जानकारी के अनुसार यह योजना लाहौल-स्पीति पैटर्न के तहत सरकार की ओर से कार्यान्वित की जा रही है। जिला चंबा की बात करें तो पांगी, भरमौर, गरोला सहित होली आदि क्षेत्र के सभी विद्यार्थी पात्र हैं। विभाग ने भी बच्चों की संख्या के आधार पर आगामी प्रयास शुरू कर दिए है। बताया जा रहा है कि आगामी माह तक इस स्कॉलरशिप राशि का भुगतान हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।
विभाग की ओर से योजना के तहत 1500 बच्चों को मिलने वाली स्कॉलरशिप के भुगतान के लिए डिमांड भेज दी गई है। बलवीर सिंह, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा