फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1,500 population of Suri Panchayat bereft of road

Chamba News: सूरी पंचायत की 1,500 आबादी सड़क से महरूम

Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
1,500 population of Suri Panchayat bereft of road
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की सूरी पंचायत में रहने वाले लोगों को आज भी मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए पालकी का सहारा लेना पड़ता है। क्योंकि पंचायत के एक दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। इन गांवों में यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए जो पहले उसे चार से पांच किलोमीटर पालकी में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद निजी वाहन या एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल ले जाया जाता है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए अभी तक किसी भी सरकार ने जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

पंचायत के सूरी और गुमरा वार्ड में आने वाले एक दर्जन गांव ऐसे हैं जहां पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की लगभग 1,500 आबादी रहती है। इस आबादी को अभी तक सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। दो दिन पहले गांव में एक व्यक्ति बीमार हो गया जिसे बारिश के दौरान पालकी में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इस बीच परिवार को पालकी में उठाने के लिए पहले ग्रामीणों की मदद लेनी पड़ी तब जाकर मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना जा सका। पंचायत के गुमरा, धनसू, धनफड़, प्रकेड़, सूरी, गुल्लू, अटाला और शुक्राही सहित अन्य गांवों के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। सूरी पंचायत के प्रधान कृष्ण पंडित ने बताया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए ग्रामसभा में भी प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके अलावा सड़क बनाने के लिए लिखित में लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी लिखित पत्र भेजा गया है लेकिन अभी तक गांववासियों को सड़क नसीब नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द शेल्ला दुर्धेटी नाले से लेकर घिसला सूरी नाला तक सड़क का निर्माण किया जाए। विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed