फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1.50 lakh pilgrims complete Manimahesh Yatra: Deputy Commissioner

1.50 लाख श्रद्धालुओं ने पूर्ण की मणिमहेश यात्रा : उपायुक्त

Wed, 23 Sep 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
1.50 lakh pilgrims complete Manimahesh Yatra: Deputy Commissioner
भरमौर। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लगभग 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश कैलाश के दर्शन कर यात्रा पूर्ण की। यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के लगभग 1100 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर समितियों द्वारा भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। उन्होंने सभी लंगर समितियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा में उनके योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन


उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा को सफल बनाने में भरमौर की जनता द्वारा दिए गए सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए श्रद्धालुओं का सहयोग किया और यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने मणिमहेश यात्रा 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, लंगर समितियों, स्थानीय जनता और अन्य संबंधित संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed