फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 year old buses will not run on the roads from March 31

Chamba News: 31 मार्च से सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी 15 साल पुरानी बसें

Wed, 29 Mar 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
15 year old buses will not run on the roads from March 31
चंबा। पहली अप्रैल से जिले के 13 विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। 15 साल की अवधि पूरी कर चुकीं इन बसों को अब नहीं दौड़ाया जाएगा। थोड़ी राहत की बात यह है कि जिले को हाल ही में दस नई बसें उपलब्ध करवाने की बात सरकार ने की है। सरकार ने दो बीएस-6 बसें चंबा को भेज दी हैं जो 28 सीटर हैं।
विज्ञापन

शेष आठ बसें जो चंबा के एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी, वे 47 सीटर रहेंगी। 31 मार्च के बाद जो बसें बंद होंगी, उनमें अधिकतर लोकल रूट की बसें शामिल हैं। लंबी दूरी के रूटों वाली बसें इस सूची में फिलहाल शामिल नहीं हैं। एचआरटीसी प्रबंधन भी निदेशालय से इस मामले के बारे में लगातार पत्राचार कर रहा है। गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार अब 15 साल की अवधि पूरी करने वाली बसों को बंद किया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। सरकार के निर्देशों के बाद अब एचआरटीसी प्रबंधन ने 31 मार्च तक 15 साल की अवधि पूरी करने वाली बसों की सूची तैयार कर ली है। साथ ही इस सूची को निदेशालय भी भेज दिया गया है। सरकार भी डिमांड के अनुरूप बसों को भेजने की तैयारी में है। नई बसें मिल जाने से जहां बार-बार खराबी की समस्या का समाधान हो जाएगा वहीं यात्रियों का सफर भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 बसों के 15 साल 31 मार्च को पूरे हो जाएंगे। इन बसों को रूटों पर नहीं दौड़ाया जाएगा। दो नई बसें पहुंच चुकी हैं। इन बसों को पुराने रूटों की जगह अप्रैल से भेजा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार शेष बसों को भी जल्द भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed