फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 posts of ASHA workers will be filled in the health block Kihar.

Chamba News: स्वास्थ्य खंड किहार में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 15 पद

Fri, 12 Dec 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Dec 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
15 posts of ASHA workers will be filled in the health block Kihar.
चंबा। स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 स्वीकृत पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सलूणी में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। खंड चिकित्सा अधिकारी किहार डॉ. सुनील ककड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए 8वीं या समकक्ष प्रमाणपत्र, 10वीं व उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता, एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल प्रमाणपत्र, विधवा/निर्धन/तलाकशुदा प्रमाणपत्र, आवासीय पते का सत्यापन प्रमाणपत्र (वार्ड/गांव), आधार कार्ड, राशन कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र तथा वैवाहिक स्थिति का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा। डॉ. सुनील ककड़ ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में उपस्थित होने पर किसी भी अभ्यर्थी को टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed