फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 percent crop of wheat wasted in the district

जिले में गेहूं की 15 फीसदी फसल बरबाद

Thu, 15 Apr 2021 07:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
15 percent crop of wheat wasted in the district
चंबा। मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। समय पर बारिश न होने से इस बार किसानों को 15 प्रतिशत गेहूं की फसल बरबाद हो गई है। रही-सही कसर वीरवार को हुई बारिश ने पूरी कर दी है। खेतों में काट कर रखी गेहूं की फसल बारिश से पूरी तरह भीग गई। इससे फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के भटियात और चंबा ब्लॉक में सबसे अधिक गेहूं की पैदावार की जाती है। कुल मिलाकर किसान खेतों में गेहूं उगा कर जरूरत के हिसाब से इसे बेचते भी हैं। लेकिन इस मर्तबा मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। समय पर बारिश न होने से किसान खेतों में सही समय पर गेहूं की बिजाई तक नहीं कर पाए। इसके अलावा फसल को बढ़ने के लिए जरूरी नमी की जगह सूखे की स्थिति उत्पन्न होने से गेहूं को कई जगह खासा नुकसान भी पहुंचा है।
विज्ञापन

किसान योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, नरेश कुमार, केवल कुमार आदि ने बताया कि आजकल गेहूं की कटाई का काम चला हुआ है। बावजूद इसके वीरवार को हुई हल्की बारिश से फसल पूरी तरह से भीग गई है। कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि जिले में समय पर बारिश न होने से 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। इसकी रिपोर्ट तैयार की गई है। बताया कि वीरवार को हुई बारिश फसल कटाई कर चुके किसानों के लिए नुकसानदायक रही है। जबकि, जिन क्षेत्रों में अभी फसल कटाई नहीं हुई है, उनके लिए इस बारिश का कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed