फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   15 people accused of illegal maple tree smuggling linked to China are missing.

Chamba News: चीन से जुड़े मेपल पेड़ की अवैध तस्करी के 15 आरोपी गायब

Mon, 12 Jan 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
15 people accused of illegal maple tree smuggling linked to China are missing.
चंबा। अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े मेपल पेड़ की अवैध तस्करी के मामले में नेपाल मूल के 15 आरोपी जमानत लेने के बाद गायब हो गए हैं। दो साल पहले वन विभाग ने चीन से जुड़े इस मामले को उजागर किया था। चंबा से लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छापा मारकर मेपल पेड़ की लकड़ी की अवैध तस्करी करने वालों को दबोचा था।
विज्ञापन

कोर्ट से रिमांड लेने के बाद विभाग ने इस मामले में स्वयं जांच भी की। इस मामले की सुनवाई अब तक डीएफओ कोर्ट में चल रही थी। इसमें गाड़ी के मामले से संबंधित लोग इस सुनवाई में आ रह थे, लेकिन मुख्य आरोपी छूमंतर हो चुके हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए अब वन विभाग इस मामले को सीजेएम कोर्ट में पेश करने वाला है। जहां पर इन आरोपियों को भगोड़ा साबित करके पुलिस को उन्हें पकड़ने के निर्देश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी इस मामले की पूरी चार्जशीट तैयार कर रहे हैं। जिसे वह दो या तीन दिन में सीजेएम कोर्ट में जमा करवा सकते हैं। मार्च 2024 में वन विभाग ने तीन नेपालियों को मेपल पेड़ों की लकड़ी के साथ नाके पर दबोचा। जब उनसे गहनता से जांच की गई तो एक दर्जन अन्य नेपाली भी इस केस में पकड़े गए। सहारनपुर में वन विभाग ने वहां की पुलिस की मदद लेकर तस्करों को दबोचा। इनसे पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि इस लकड़ी की डिमांड चीन से आ रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





अदालत से लिए जाएंगे दिशा-निर्देश

मेपल पेड़ की लकड़ी की बौद्ध धर्म में काफी मान्यता है। इस लकड़ी से बनने से उत्पादों का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। ऐसे में तस्करों को चीन से इस लकड़ी की मुंह मांगी कीमत मिल जाती है। डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि रेंजर इस मामले में चार्जशीट तैयार कर रहे हैं। जिसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके उपरांत आरोपी नेपालियों को तलाश करने के लिए अदालत से दिशा-निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed