{"_id":"5c546ef4bdec22094a2c7b0a","slug":"141549037300-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी में बिजली बोर्ड को बर्फबारी से एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी में बिजली बोर्ड को बर्फबारी से एक करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल में बर्फबारी से बिजली बोर्ड को एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जगह-जगह बर्फबारी की वजह से बिजली बोर्ड के खंभे, बिजला लाइनें और बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इन्हें दुरुस्त करने को लेकर बिजली बोर्ड जुट गया है। 24 घंटो से सलूणी की तीन पंचायतों में 24 घंटो से बिजली गुल है। ग्रामीणों को अंधेरे में ठंडी रातें काटनी पड़ रही है। वीरवार शाम को क्षेत्र में दोबारा से बर्फबारी होने से ग्राम पंचायत भांदल, स्नूह और किलोड़ में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। जोकि अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बंद पड़ी बिजली सप्लाई को बहाल करने में लगे हैं।
चैन सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र, टेको, कमल कुमार, चैन लाल, कमलेश, अजय कुमार, अरविंद, रमेश कुमार और हंसराज ने बताया कि सलूणी में दस दिन पहले हुई बर्फबारी से पहले ही जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। पहले हुई बर्फबारी की बर्फ अभी पिघली ही नहीं थी कि आसमान से दोबारा सफेद चांदी बरस पड़ी। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बिजली बोर्ड सहायक अभियंता कुलजीत सिंह ने बताया कि बर्फबारी से बिजली बोर्ड के एक करोड़ का नुकसान हुआ है। जिन पंचायतों में बिजली सप्लाई बंद पड़ी है, उसे जल्द ही बहाल करवाया जाएगा।