{"_id":"5c02b254bdec2241742bd610","slug":"141543680596-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैलियां निकाल एड्स के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैलियां निकाल एड्स के बारे में किया जागरूक
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
HIV AIDS
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा जिले के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ पाठशाला धनेई में जागरूकता रैली निकाली गई। पाठशाला के प्रधानचार्य महिंद्र पाल ने छात्रों को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानकोट में विश्व एड्स दिवस के मौके पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्र दीपक ने असाध्य रोगों पर विचारों को साझा किया। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारका में विश्व एड्स दिवस पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यापक कमलजीत सिंह, देवेंद्र दियोड़, विशाल शर्मा, चंदन सहगल, प्रवीण, अल्का, सोनिका, बंदना, मनजीत कुमार, सनी कुमार, रीता, दिनेश और पंकज मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में शनिवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या मंजू जरयाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए विद्यर्थियों को एड्स के बारे में जानकारी दी। ईको क्लब प्रभारी नीता शर्मा ने एड्स से बचाव के बारे में बताया। छात्रा अंजली ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। जबकि स्लोगन में हिमानी प्रथम, कन्या दूसरे और रमा तृतीय स्थान पर रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में शनिवार को विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएचसी ककीरा के चिकित्सक डॉ. विशाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और स्कूल में विभिन प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से लोगों को एड्स के खिलाफ जागरूक होने का निर्देश दिए। डॉ. विशाल और प्रधानाचार्य सुनील दत्त ने विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर और ककीर के हर मोहल्ले में जाकर एड्स से होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक रैली निकाली।
विज्ञापन