फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पर्यटक स्थल खज्जियार से विभाग ने हटाए एक दर्जन रेहड़ी धारक

पर्यटक स्थल खज्जियार से विभाग ने हटाए एक दर्जन रेहड़ी धारक

Fri, 30 Nov 2018 09:27 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक स्थल खज्जियार से विभाग ने हटाए एक दर्जन रेहड़ी धारक

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार से वन्य प्राणी विभाग ने शुक्रवार को एक दर्जन रेहड़ियों को हटाया गया। इस दौरान मौके पर वन विभाग के साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। वन विभाग ने बताया कि इस बारे में रेहड़ी धारकों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। मगर इसके बावजूद वह तय समय अवधि में नहीं हटे। इसको देखते हुए शुक्रवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने रेहड़ी धारकों को वहां से हटाया गया। विभाग का कहना है कि जहां पर रेहड़ियां लगी हुई थी।

वहां पर विभाग की ओर से अनारकली रेलिंग लगाई जाएगी। शुक्रवार को जब वन्य प्राणी विभाग और पुलिस की टीम खज्जियार पहुंची, तो कुछ देर के लिए रेहड़ी धारक रेहड़ी नहीं हटाने की जिद करने लगे। जबकि थोड़ी देर के बाद रेहड़ी धारकों ने विभाग के आगे घुटने टेक दिए। विभाग ने रेहड़ी धारकों को लोनिवि के रेस्ट हाउस के सामने से हटाकर सुलभ शौचालय के पास बनी पार्किंग में शिफ्ट किया है। यहां पर रेहड़ीधारक अपना कारोबार कर सकते हैं।
विज्ञापन


रेहड़ी धारकों को प्रशिक्षित करेगा प्रशासन
वन्य प्राणी विभाग की ओर से रेहड़ी धारकों को यह आश्वासन दिया कि उन्हें रेहड़ी पर बढ़िया खाद्य उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि पर्यटक उनकी रेहड़ी पर बनने वाले खाद्य उत्पादों को पसंद करे। इससे पर्यटकों को खाने के लिए अच्छे खाद्य उत्पाद मिलेंगे, तो वहीं रेहड़ी धारकों की आर्थिकी भी बढ़ेगी। इसके अलावा विभाग की ओर से रेहड़ी धारकों को आकर्षक रेहड़ियां दी जाएंगी। इसका साइज और जगह विभाग तय करेगा। ताकि खज्जियार में वन्य प्राणी क्षेत्र साफ और स्वच्छ बना रहे। इस आश्वासन के चलते रेहड़ी धारकों ने बिना विवाद किए अपनी रेहड़ियों को शिफ्ट कर लिया। पुलिस बल का भी इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहड़ी धारकों को हटाया नहीं किया गया है शिफ्ट : निशांत मंढोत्रा
डीएफओ वाइल्ड लाइफ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि खज्जियार में ईको टूरिजम सोसाइटी ने पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। रेहड़ीधारकों को हटाया नहीं बल्कि शिफ्ट किया गया है। जल्द ही उनका साइज और स्थान तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed