{"_id":"5b97fda2867a5501332a5866","slug":"141536687522-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश श्रद्धालु की चंबा अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश श्रद्धालु की चंबा अस्पताल में मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की खून की उल्टी होने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनीष पुत्र दीपक निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। वह सोमवार को पठानकोट से मणिमहेश जा रहा था। जब वह भरमौर पहुंचे तो तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अचानक खून की उल्टी हो गई।
इससे उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। इसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां पर रात के समय उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। मंगलवार से उसके परिजन शव को लेकर पठानकोट चले गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बीमारी के चलते अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसे डॉक्टरों ने बचाने की काफी कोशिश की।
विज्ञापन