फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयों के नाम पर अवैध वसूली

जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयों के नाम पर अवैध वसूली

Thu, 05 Apr 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयों के नाम पर अवैध वसूली
Drugs - फोटो : demo pics

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाओं के नाम पर महंगी ब्रांडेड दवाईयां बेचकर मरीजों को लूटा जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि यहां सिविल सप्लाई से भी अधिक दामों पर दवाइयां और अन्य सामान बेचा जा रहा है। इस तरह से मरीजों से जन औषधि केंद्र के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है। इसके लिए बिना बिल के दवादयां मरीजों को थमाई जा रही है या फिर हाथ से बिल काटा जा रहा है। यह सारी कारगुजारी अस्पताल प्रबंधन के नाक तले हो रही है। हैरानी बात है कि अस्पताल प्रबंधन कार्रवाई करने की बजाए आंखें मूंदे बैठा है।

इसका खामियाजा जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। जिले की आबादी बीमारी के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पर ही निर्भर है। यहां पर मरीजों की सुविधा के लिए स्थापित जन औषधि केंद्र में जेनेरिक और सस्ती दवाओं के नाम पर ब्रांडेड और महंगी दवाएं मरीजों को बेची जा रही है। इतना ही नहीं दवाओं की खरीद पर मरीजों को बिल तक नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र से तीमारदार ने स्पाइनल नीडल खरीदी। इसके लिए जनऔषधि केेंद्र में 90 रुपये वसूले गए। जबकि इसी स्पाइनल नीडल को सिविल सप्लाई में तीमारदार ने 67 रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब तीमारदार जन औषधि केंद्र में बिल नहीं मांगते तो 90 रुपये में बेची जाती है जबकि हाथ से बिल लिखकर स्पाइनल नीडल के 100 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी तरह से अन्य दवाइयों के भी यहां पर सिविल सप्लाई की दुकान से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।

कुल मिलाकर अस्पताल में सस्ती दवाइयों के नाम पर मरीजों से धोखा हो रहा है। जबकि केंद्र सरकार ने मरीजों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए हर अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले हैं।

मगर चंबा मेडिकल कॉलेज में जन औषधि केंद्र में मरीजों को सस्ती दवाएं नहीं बल्कि महंगी और ब्रांडेड दवाएं बेची जा रही हैं। स्पाइनल नीडल की तरह केंद्र में कई ओर ऐसी ब्रांडेड दवाएं हैं। जोकि बिना अनुमति बेची जा रही हैं। जबकि केंद्र में मात्र जेनेरिक और सस्ती दवाइयां बेची जा सकती हैं।

तीमारदारों ने सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग
तीमारदार सुमित्रा देवी, राजेश कुमार, चमन सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद और रवि कुमार ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जनऔषधि केंद्र की आड़ में चल रही इस अवैध वसूली को खत्म किया जाए।

हाथ से काटे जा रहे ब्रांडेड दवाइयों के बिल
जनऔषधि केंद्र में दवाइयों का पक्का बिल देने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर हैं। मगर वहां पर ब्रांडेड दवाओं के बिल हाथ से बनाकर दिए जा रहे हैं। यह बात भी लोगों की समझ नहीं आ रही है। जबकि कंप्यूटर में दवाई का नाम और कीमत टाइप करके पक्का बिल दिया जा सकता है।

24 घंटे नहीं खुलता जन औषधि केंद्र
जनऔषधि केंद्र को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने चंबा दौरे के दौरान 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए थे। मगर शाम पांच बजे के बाद जनऔषधि केंद्र पर ताला लटक जाता है। इसकी वजह से मरीजों को जेनेरिक दवाएं नहीं मिल पाती। केंद्र को 24 घंटे खुला रखने में अस्पताल प्रबंधन विफल हो रहा है।


मामले की जाएगी गंभीरता से जांच: डॉक्टर ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed