फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सूरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की हो रही मांग

सूरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की हो रही मांग

Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सूरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की हो रही मांग
सूरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग
विज्ञापन

चार हजार की आबादी को उपचार करवाने के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी
इलाज के लिए जाना पड़ रहा 15 किमी दूर सलूणी और किहार
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत सूरी में स्वास्थ्य केंद्र खोले की मांग ग्रामीणों ने की है। पंचायत में रहने वाली चार हजार आबादी को स्वास्थ्य केंद्र न होने से उपचार के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पंचायत के पांच किमी के दायरे में एक भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को छोटी से छोटी बीमारी का उपचार करवाने के लिए 15 किमी दूर किहार और सलूणी जाना पड़ता है। ग्रामीण चुनाव के दौरान हर बार स्वास्थ्य केंद्र की मांग करते हैं। राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने चुनाव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का वायदा किया है। मगर चुनाव के बाद कोई भी पंचायत की तरफ मुड़कर नहीं देखता।
पंचायत प्रधान गीता देवी, पूर्व प्रधान रत्न चंद चंद ग्रामीण अशोक कुमार, टेक चंद, रमेश कुमार, बिहारी लाल, मान सिंह और सुखदेव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन को ज्ञापन भेजे गए। मगर उनके ऊपर आज दिन तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि सूरी पंचायत में जल्द स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए दरबदर नहीं भटकना पड़े।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधि दें ग्राम सभा का प्रस्ताव : बीएमओ
बीएमओ किहार डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके उन्हें दें। इसे स्वीकृति के लिए सरकार और उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। इसके बाद ही स्वास्थ्य केंद्र खुुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed