{"_id":"5a859b724f1c1b2a788b5ee9","slug":"141518705522-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी के कई गांव सड़क से जुड़ेंगे, बनेंगी ग्यारह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी के कई गांव सड़क से जुड़ेंगे, बनेंगी ग्यारह मार्ग
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी सर्किल में सड़क से महरूम गांवों को जल्द ही इसका तोहफा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डलहौजी सर्किल मेें 11 सड़कों का निर्माण होगा। इस बारे लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा को पत्र भी मिल चुका है। इन सड़कों के निर्माण के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा ने इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। विभाग ने सड़कों के कार्यों को 31 मार्च 2018 तक अवार्ड करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले के कई गांव ऐसे हैं जो आज भी सड़क का इंतजार कर रहे हैं। सड़कों का निर्माण न होने से ग्रामीणों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब डलहौजी सर्किल में 11 सड़कों के बनने से कई गांव सड़क सुविधा से जुड़ पाएंगे।
यहां बनेंगी नई सड़कें
जानकारी के अनुसार स्वीकृति के तहत कांगड़ा जोन को कुल 38 कार्यों की स्वीकृति मिली है। इसमें 11 कार्य डलहौजी सर्किल से संबंधित है। इसमें संधी-माणी, सिढ़ सरोल का अपग्रेडेशन, सिल्लाघ्राट से ऑयल सड़क, कंदला से पंजोह, कोहलड़ी से चील बंगला, द्रबला के लिए संपर्क मार्ग, लुड्डू-बाट, भनेरा से प्रियुंगल, जुम्महार से अगाहर और गांव भिद्रोह के लिए सड़क निर्माण सहित देहग्रां से सिरी रोड़ का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
35 करोड़ रुपये की राशि होगी व्यय : मुख्य अभियंता
लोक निर्माण विभाग जोन कांगड़ा के मुख्य अभियंता एसके गंजू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 11 सड़कों के निर्माण कार्य डलहौजी सर्किल के तहत स्वीकृत हुए है। जिनमें 35 करोड़ रूपये की राशि व्यय होगी। कहा कि टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। 31 मार्च 2018 तक सड़क निर्माण कार्य अवार्ड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन