{"_id":"5a6e042e4f1c1b86268b6daa","slug":"141517159470-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में डूबा रहा चंबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में डूबा रहा चंबा शहर
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा शहर में शनिवार को बिजली कट लगाने के बाद बिजली बोर्ड देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया। इससे शहर और आसपास के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। बिजली बोर्ड ने शाम पांच बजे तक बिजली कट की घोषणा की थी। मगर देर शाम साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। दिन भर बिजली ठप होने से सरकारी कार्यालयों और बैंकों सहित अन्य संस्थानों में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बोर्ड प्रबंधन के उच्चाधिकारियों से लेकर निम्न अधिकारियों तक के फोन स्विच ऑफ रहे। नतीजतन, विद्युत उपभोक्ताओं को लगने वाले विद्युत कट ने परेशानी में डाल दिया है। योगराज, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, लभिया राम, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दिलीप कुमार, योगेंद्र, प्रताप चंद, अशोक कुमार, केसर सिंह, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार और केहर सिंह ने बताया कि जिले के नदी-नालों में कहने को तो बड़ी-बड़ी विद्युत परियोजनाएं लगाई हैं। बावजूद इसके जिले के लोगों को अंधेरे में रखा जा रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि बाथरी में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते ही बिजली कट लगाया गया था। बिजली की सप्लाई समयानुसार सुचारु करवा दी जानी थी, लेकिन, अचानक तकनीकी खराबी पेश आने से बिजली की सप्लाई कुछ देर बाद सुचारु हो पाई।