{"_id":"5a0495214f1c1bd1538bbf31","slug":"141510249761-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोड़ास के साठ घरों में दस दिनों से पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोड़ास के साठ घरों में दस दिनों से पसरा अंधेरा
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल की भोड़ास गांव के लोग पिछले दस दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। हालत यह है कि न ही स्कूली बच्चे पढ़ाई कर पार रहे हैं और लोग घरों के जरूरी काम। बावजूद इसके विद्युत बोर्ड बिजली आपूर्ति को बहाल करवा पा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दस दिन पहले भोड़ास में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके चलते भोड़ास गांव की बिजली गुल हो गई है। उन्होंने बताया कि इस बारे वे कई बार विद्युत बोर्ड से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार भोड़ास गांव में साठ परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। मगर बिजली न होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के चलते जहां गृहणियों को रात को खाना बनाने में परेशानी आ रही है तो वहीं विद्यार्थी पढ़ाई करने में असमर्थ है। बिजली आपूर्ति बहाल न होने के चलते स्कूली विद्यार्थी अपना होम वर्क तक नहीं कर पा रहे है। ग्रामीण में रमेश कुमार, दिलीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, देसराज, देवू राम, उल्र्मिला देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, संतोष देवी, रीना देवी, कमला देवी, प्रकाश चंद, चमन लाल, उमेश कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि इस बारे में पंचायत को भी अवगत करवाया गया है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
जल्द लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर : रोशन लाल
विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां जल्द नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।