फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीण करेंगे विस चुनाव का बहिष्कार

सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीण करेंगे विस चुनाव का बहिष्कार

Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क का निर्माण न होने पर ग्रामीण करेंगे विस चुनाव का बहिष्कार
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार से पुखरी तक सड़क नहीं बनने पर ग्रामीण विस चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। सड़क बनाने की ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे हैं। दो किमी लंबी सड़क के बनने से ग्राम पंचायत खज्जियार, सिंगी, कोहलड़ी व रिंडा के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं को भी इस बारे अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन, अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में रोष है। लोगों ने इस बार विस चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कोहलड़ी के उपप्रधान विक्की कुमार, वार्ड सदस्य पवन कुमार, सिंगी के उपप्रधान मनोज कुमार, हंसराज, चमन लाल, प्रमोद कुमार व चतर सिंह ने बताया कि खज्जियार से पुखरी सड़क बनने से उपरोक्त पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही पुखरी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पुखरी में रोजाना काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां पर पर्यटकों को प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जिसे देखकर पर्यटक दंग रह जाते हैं। लेकिन, यहां तक पहुंचने में पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में पुखरी तक सड़क बनती है तो पर्यटन व्यवसाय को काफी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एसके गुंजू ने बताया कि सड़क बनाने को लेकर ग्रामीणों ने उन्हें मांगपत्र सौंपा है। जल्द ही डीपीआर बनाई जाएगी और सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed