{"_id":"59a840464f1c1b42738b4919","slug":"141504198726-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर के पहले सप्ताह में होगी बेरोजगार युवाओं को भते की अदायगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर के पहले सप्ताह में होगी बेरोजगार युवाओं को भते की अदायगी
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत युवाओं को सितंबर माह के पहले सप्ताह में भत्ते की अदायगी होगी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से इस बारे औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पिछले माह करीब 615 बेरोजगार युवाओं को भत्ता मिला था लेकिन इस बार युवाओं की तादाद में बढ़ोतरी होने के चलते यह आंकड़ा 900 तक पहुंच गया है। जिसमें से नए करीब ढाई सौ युवा बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित होंगे। खबर की पुष्टि जिला रोजगार अधिकारी एसआर कपूर ने की है। गौरतलब है कि बेरोजगार भत्ता योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान से 15 अप्रैल को किया था। इसके बाद योजना के तहत बेरोजगार युवाओं से विभाग ने आवेदन मांगना शुरू कर दिए थे। पिछले माह ही विभाग ने 615 युवाओं को इस योजना से लाभान्वित किया है। विभाग बेरोजगारी भत्ते की अदायगी ऑनलाइन करेगा। सितंबर माह के पहले सप्ताह में विभाग भत्ते का भुगतान करेगा।