फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   141 cases presented in Consumer Disputes Redressal Commission Commission

Chamba News: उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कमीशन में पेश हुए 141 मामले

Sat, 21 Sep 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Sep 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
141 cases presented in Consumer Disputes Redressal Commission Commission
चंबा। जिला चंबा में उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कमीशन धर्मशाला, चंबा में उपभोक्ता संबंधी मामलों के निपटारे के लिए 141 मामले प्रस्तुत हुए। ये मामले दो दिन के लिए निर्धारित रहे। इनमें कुछ मामलों में विपक्षी पार्टियों को पेश होने को लेकर समन जारी किए गए थे।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग धर्मशाला, चंबा में कुछ पार्टियां स्वयं या अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रस्तुत हुईं। कुछ मामलों में शिकायतों के जवाब विपक्षी पार्टियों ने पेश किए। कुछ मामलों में पक्ष-विपक्ष के गवाह प्रस्तुत हुए। कई मामलों में अधिवक्ताओं की बहस भी हुई। न्यायालय में 141 मामले प्रस्तुत किए गए। 42 मामलों में शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी किए गए। 19 मामले जवाब, 37 मामले बहस के लिए निर्धारित रहे। इनमें कुछ मामलों में बहस की गई। कुछ मामलों में बहस के लिए तिथि निर्धारित की गई। छह मामलों में अंतिम ऑर्डर जारी किए गए। अदालत में 26 मामलों में दूसरे पक्ष के गवाहों प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित रहे। आठ मामलों में अधिवक्ताओं की अंतिम बहस हुई। इसके अलावा 19 मामलों में शिकायतकर्ताओं को गवाह प्रस्तुत करने के लिए रखे गए थे। इनमें कुछ मामलों में गवाह प्रस्तुत हुए, कुछ मामलों में गवाह प्रस्तुत नहीं हो पाए हैं। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने की। उनके साथ दो अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed