{"_id":"657c8646b2f36fee640178f4","slug":"134-crores-being-spent-on-road-projects-pathania-chamba-news-c-88-1-ssml1004-14429-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क परियोजनाओं पर खर्चे जा रहे 134 करोड़ : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क परियोजनाओं पर खर्चे जा रहे 134 करोड़ : पठानिया
Fri, 15 Dec 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 15 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भटियात के ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सरकार के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इस वित्त वर्ष में सड़क परियोजनाओं पर 134 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को ककीरा में कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण और ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।
कहा कि 3 करोड़ 41 लाख से निर्मित कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना कार्यशील होने से क्षेत्र में बेहतर पेयजल उपलब्ध होगा। 37 करोड़ 53 लाख से ककीरा कस्बा, गाहर, परछोड़ आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति को लेकर उठाऊ पेयजल योजना का कार्य 60 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। जल्द इस योजना का लोकार्पण किया जाएगा। ककीरा के लिए लगभग 24 करोड़ से बनने वाली सीवरेज योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। ऊपरली और निचली बडिंगी के लिए एक करोड़ 18 लाख से बनने वाली पेयजल योजना का भी जल्द लोकार्पण होगा। योजना का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो गया है। कहा कि बकलोह छावनी क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। उन्हों कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर देशभर में हिमाचल को एक कल्याण राज्य के रूप में पहचान दिलाई है। इससे पहले ककीरा पहुंचने पर विस अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।