{"_id":"5ccb2443bdec2207132d55c9","slug":"131556816963-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं की परीक्षा में बेटियों ने चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहवीं की परीक्षा में बेटियों ने चमकाया नाम
विज्ञापन
चंबा। सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणामों में जिले के स्कूलों में बेटियों ने एक बार फिर दबदबा कायम रखा है। जिले के स्कूलों के टॉपरों में ज्यादातर बेटियां ही है। इसमें डीएवी स्कूल चंबा की छात्रा अंजलि मेहरा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के 61 छात्र-छात्राओं में से छह छात्रों ने विज्ञान संकाय में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इसमें प्रियंका शेखरी ने 93.6 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वहीं अदिति राणा ने 92, आदित्य मल्होत्रा ने 91.4, नेहा कुमारी ने 90.8 और सुमन प्रीत ने नब्बे प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में क्रमश तृतीय, चौथा, पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया। नेहा कुमारी और आदित्य मल्होत्रा ने शारीरिक शिक्षा में सौ में से सौ अंक हासिल किए। विद्यालय के 19 विद्यार्थी अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।