{"_id":"5c926c3bbdec2213ef2d1f53","slug":"131553099835-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को पुलिस मैदान में होंगे अंडर-16 क्रिकेट टीम के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को पुलिस मैदान में होंगे अंडर-16 क्रिकेट टीम के ट्रायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा जिला की अंडर-16 क्रिकेट टीम का चयन करने के लिए रविवार को ट्रायल का आयोजन होगा। जिला क्रिकेट संघ के सदस्य खिलाड़ियों का ट्रायल लेंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा।
जिला क्रिकेट संघ के समन्वयक मनुज शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल रविवार को पुलिस मैदान बारगाह में सुबह दस बजे होगा। ट्रायल फीस 200 रखी गई है। ट्रायल देने वाले खिलाड़ी की जन्म तिथि एक सितंबर 2013 के बाद की होनी चाहिए।
खिलाड़ी को अपने साथ हिमाचली और जन्म तिथि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। दो साल से चंबा में पढ़ने वाले युवा भी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जबकि चंबा जिला के स्थायी निवासी चाहे वे किसी भी उपमंडल से हों ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चंबा का प्रतिनिधित्व करेंगे।