{"_id":"5c6d88c6bdec22737c291e4f","slug":"131550682310-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटकर गांव नहीं पहुंची राजस्व विभाग और बोर्ड की टीम, गुस्से में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटकर गांव नहीं पहुंची राजस्व विभाग और बोर्ड की टीम, गुस्से में लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत पल्यूर के वार्ड द्रबला के तहत गांव बटकर में दो सप्ताह पूर्व बिजली गिरने से बेहोश हुई महिला और क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अभी तक राजस्व विभाग और विद्युत बोर्ड की टीम नहीं पहुंची है। इसको लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। बुधवार को द्रबला वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्राथमिकता के आधार पर गांव में राजस्व विभाग और विद्युत बोर्ड की टीम को भेजकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावितों को उचित सहायता राशि प्रदान करवाने की मांग उठाई है।
द्रबला वार्ड सदस्य सुरेखा देवी ने बताया कि सात फरवरी को बटकर गांव में बिजली गिरने से उखो पत्नी कलासो बेसुध हो गई थी। साथ ही बिजली गिरने से ग्रामीणों के घरों में बिजली उपकरणों समेत वायरिंग जल गई थी। इससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा था। इस घटना के बारे में पटवारी को भी सूचित किया गया था। बावजूद इसके अभी तक न तो पटवारी और न ही विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने क्षेत्र का जायजा लिया गया है। उन्होंने उपायुक्त चंबा से मांग की कि प्राथमिकता के आधार पर गांव में राजस्व विभाग और विद्युत बोर्ड की टीम को भेजकर नुकसान का आकलन करने और प्रभावितों को सहायता राशि प्रदान करवाई जाए। कहा कि गांव में जगह-जगह बिजली की तारें क्षतिग्रस्त पड़ी है। ऐसे में बोर्ड से बिजली की तारों को भिजवा कर बिजली सप्लाई को सुचारु करवाया जाए। आगामी माह में बच्चों की परीक्षाएं आरंभ होने वाली है। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए बिजली सप्लाई को बहाल करवाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की सप्लाई भी कई दिनों से बंद पड़ी है। इसे भी सुचारु करवाया जाए।