फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   हजारों लोग बर्फ पिघला कर पानी पीने को मजबूर

हजारों लोग बर्फ पिघला कर पानी पीने को मजबूर

Wed, 13 Feb 2019 09:35 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोग बर्फ पिघला कर पानी पीने को मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। भारी बर्फबारी से ठप पड़ी नाडू-लुहानी पेयजल योजना 15 दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इसकी वजह से दो दर्जन पंचायतों में रहने वाली हजारों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पीने के पानी का जुगाड़ कर रहे हैं क्योंकि पानी को लेकर उनके पास दूसरा और कोई भी विकल्प नहीं है। पेयजल स्रोत बर्फ में दब चुके हैं। पेयजल योजना के पाइप ठंड से जम चुके हैं, जिसकी वजह से पाइपों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों चैन लाल, देवी प्रसाद, चमन सिंह, किशोर, नारायण सिंह, हंसराज, कमल किशोर, रवि कुमार और जितेंद्र ने बताया कि 15 दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई। इसकी वजह से बिजली-पानी की आपूर्ति क्षेत्र में बाधित हो गई। बिजली की सप्लाई दस दिन बाद ज्यादातर पंचायतों में बहाल हो चुकी है जबकि पेयजल सप्लाई अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत किलोड़, खरल, सूरी, सलूणी, सिंगाधार सहित अन्य पंचायतों में अभी तक पेयजल आपूर्ति ठप है। हालांकि, विभागीय कर्मचारी सप्लाई को बहाल करने में लगे हुए हैं। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता सरवन कुमार ने बताया कि सलूणी में एक पेयजल पाइप लाइन सुचारु करवा दी गई है। उपरोक्त पेयजल लाइन भी जल्द सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed