{"_id":"5c2b87f4bdec2256d14f44bf","slug":"131546356724-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर थिरके पर्यटक, रैंप फायर के साथ मनाया नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर थिरके पर्यटक, रैंप फायर के साथ मनाया नए साल का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खज्जियार/डलहौजी(चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में पर्यटकों ने नए साल का जश्न के साथ इस्तकबाल किया। दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने डीजे की धुनों पर थिरक कर खूब मस्ती की। इस दौरान सैलानियों ने रैंप फायर का भी लुत्फ उठाया। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। एसएचओ सदर प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाइट पेट्रोलिंग जारी रखी। जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। इसके अलावा खज्जियार में यातायात व्यवस्था बेहतर रही।
डलहौजी और खज्जियार में नव वर्ष को लेकर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। यहां पर्यटकों की आवाजाही दो दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। होटल मालिकों ने पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज तैयार किए थे। वहीं स्थानीय पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि हर साल नए साल के आगमन पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। मगर इस बार व्यवस्था काफी सराहनीय रही है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने में भी पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसके लिए पुलिस अधिकारियों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन