{"_id":"5beda56dbdec22276562459a","slug":"131542301037-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टानें खिसकने से बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टानें खिसकने से बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग बाधित
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। बघेईगढ़-चांजू सड़क पर चट्टानें खिसकने से वाहनों की आवाजाही बाधित रही। 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। बताया जा रहा है कि मामला बुधवार रात करीब दस बजे का है। इस दौरान चांजू पुल के पास बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसकी रही कि सड़क पर चट्टानें गिरने से एक बड़ा हिस्सा भर गया। गनीमत रही कि चट्टानों की चपेट में कोई राहगीर और वाहन नहीं आया। अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। मार्ग बंद होने दो बसें मार्ग पर ही फंसी रही। जबकि एक दर्जन छोटे वाहन भी सड़क पर फंस गए। जोकि वीरवार को दोपहर बारह बजे के बाद ही निकल पाए। रात को जब मार्ग बंद हुआ तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोनिवि को दे दी।
लोनिवि की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट की मशीनरी को मदद के लिए मंगवाया गया। रात को ही मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू हुआ। मगर बारिश और बार-बार पत्थर गिरने की वजह से इसे बहाल करने में मुश्किल आ रही थी। वीरवार सुबह लोनिवि ने जोरशोर से मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने में विभागीय टीम को दोपहर का समय लग गया। दोपहर बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। हालांकि सुबह के समय चलने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मगर दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को सड़क पर चट्टानें गिरने से अवरुद्ध हो गई। इसे दोपहर बाद बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन