{"_id":"5bc36120bdec22699072b6cc","slug":"131539531040-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को लटकाने वाले एक दर्जन ठेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को लटकाने वाले एक दर्जन ठेकेदारों को नोटिस
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में विकासात्मक कार्यों संबंधी टेंडर हासिल करने के बाद भी कार्य लटकाने और कछुआ गति से कार्य करने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल ने 12 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं। इन ठेकेदारों को एक माह के भीतर कार्य को आरंभ करने और युद्ध स्तर पर कार्य करने के बारे में हिदायत दी गई है। विभाग का कहना है कि ठेकेदारों की इस लापरवाही से विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है।
इसमें ज्यादातर कार्य सड़कों के डंगे, चौड़ा करने जैसे कार्य शामिल हैं। ऐसे में इन कार्यों के नहीं होने से सीधे तौर पर आम जनता को ही नुकसान झेलना पड़ रहा है। विभाग ने ठेकेदारों को चेताया है कि अगर तय समय अवधि में ठेकेदार ने कार्य शुरू और उसकी गति को तेज नहीं किया तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा और फिर से नए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। टेंडर आमंत्रित करते समय ही लोनिवि संबंधित ठेकेदार को तय समय अवधि जैसी अन्य शर्तों को ध्यान में रखते हुए ही कार्य आवंटित करता है। मगर इसके बावजूद ठेकेदार ठेका मिलने के बाद कार्य करने में लापरवाही बरतते हैं। इस संबंध में विभाग के पास स्थानीय लोगों और अन्यों के माध्यम से शिकायतें भी मिली थी। इसको लेकर बाकायदा जांच की गई तो पाया गया कि ठेकेदारों की लापरवाही से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
ये कार्य पड़े हैं बंद या धीमी गति से चल रहे
सिढकुंड स्कूल भवन का कार्य, चनेड़-चमडोली सड़क, चनेड़-भनौता मार्ग चौड़ा करने, चंबा-जोत मार्ग पर डंगा लगाने संबंधी दो कार्य, चंबा-परौथा मार्ग को चौड़ा करना, चंबा-परौथा-कुरैणा मार्ग को पक्का करने, देवीदेहरा-बख्तपुर मार्ग, जांघी-लिल्ह मार्ग को चौड़ा करने, परेल-कोल्हड़ी मार्ग को चौड़ा करने इत्यादि ठेकेदारों में से कुछ द्वारा कार्य आरंभ नहीं किया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यों के ठेकेदार धीमी रफ्तार से कर रहे हैं। इससे भी विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लोनिवि मंडल चंबा के तहत ठेकेदारों के खिलाफ समय पर कार्य आरंभ न करने और धीमी गति से कार्य करवाने की शिकायतें पहुंची थी। इन शिकायतों के आधार पर तफ्तीश करने के बाद यह सही पाई गई। ठेकेदारों को नोटिस जारी कर एक माह में कार्य आरंभ करने, कार्य को तेज गति से करवाने को कह गया है। जो ठेकेदार नोटिसों के अनुसार कार्य नहीं करेगा उनके टेंडर निरस्त कर दिए जाएंगे।