फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता में ढाडू स्कूल की छात्राएं विजेता

कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता में ढाडू स्कूल की छात्राएं विजेता

Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता में ढाडू स्कूल की छात्राएं विजेता
chess compitition - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)। भटियात जोन की अंडर-14 छात्रा खेल प्रतियोगिता का में विभिन्न मुकाबले हुए। इसमें सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक चमन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देेकर सम्मानित किया गया। तीन दिन चली खेल प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला ढाडू की टीमें विजेता रही। जबकि खो-खो प्रतियोगिता में बलेरा स्कूल विजेता बना। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कामला स्कूल ने बाजी मारी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चुवाड़ी स्कूल विजेता बना।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के बाद खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इसका लाभ विद्यार्थी को भविष्य में मिलता है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी और कोच मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed