{"_id":"5b6dbe814f1c1b9d3e8b6382","slug":"131533918849-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा में भी लगेंगे मोबाइल नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा में भी लगेंगे मोबाइल नाके
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा में भी जगह-जगह पहली मर्तबा मोबाइल नाके लगाए जाएंगे। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ही जिला प्रशासन ने इस प्रकार का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले बाहरी राज्यों के हरेक श्रद्धालु और उनके वाहनों की रूटीन चेकिंग की जाएगी। प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले इस प्रकार के कदम से शिवभक्तों को भी कुछ हद तक परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।
गौरतलब हो कि हर वर्ष पवित्र मणिमहेश यात्रा में हजारों की तादात में भोले के भक्त बाहरी राज्यों दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, भद्रवाह से आते हैं। राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर दो सितंबर को आयोजित होने वाले छोटे न्हौण में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पावन जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर को होने वाले बड़े न्हौण में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को मद्देनजर चंबा में जगह-जगह मोबाइल नाके लगाए जाएंगे। बता दें कि दो सितंबर से आधिकारिक तौर पर आरंभ होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा से पूर्व सैकड़ों की तादात में शिवभक्त मणिमहेश की तरफ कूच कर रहे हैं। ऐसे में भरमौर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को मौसम साफ होने तक मणिमहेश यात्रा पर न जाने बारे हिदायत जारी की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को हड़सर में ही रोक दिया जा रहा है।
एडीसी चंबा हेमराज बैरवा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान जिला चंबा में भी मोबाइल नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी।