{"_id":"5b44dd3a4f1c1ba64e8b4eff","slug":"131531239738-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जडेरा स्कूल में 13 बच्चे बीमारी से ग्रस्त, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जडेरा स्कूल में 13 बच्चे बीमारी से ग्रस्त, चार गंभीर
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जडेरा में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान बच्चों कई बच्चे बीमार पाए गए हैं। इसको देखते हुए 13 बच्चों को उपचार के लिए चंबा रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य जांच में पता चला कि कई बच्चों में खून की कमी है तो कईयों के पैर टेढ़े हैं। शिविर के दौरान स्कूल के 62 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इन्हें इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां बच्चों का निशुल्क इलाज होगा।
इसके लिए बाकायदा येलो कार्ड जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य टीम में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. डोलीमा, फीमेल हेल्थ वर्कर तमन्ना और फार्मासिस्ट देवेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर बीएमओ डॉ. मान सिंह वर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनकी देखरेख में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। स्कूल प्रबंधन ने शिविर के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन