{"_id":"5b0588334f1c1b5a798b5e7b","slug":"131527089203-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 23 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शहर में रैली निकालते जन एकता जन अधिकार एकता मंच के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जन एकता जन अधिकार एकता मंच के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को जिला मुख्यालय में उग्र प्रदर्शन करते हुए जहां पदाधिकारियों ने रोष रैली निकाली, वहीं दूसरी तरफ मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान सीटू जिला महासचिव सुदेश कुमारी, एसएफआई अध्यक्ष चिंता देवी, टीआर भारद्वाज और किसान सभा से रामा शंकर भी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुराने बस स्टैंड से पदाधिकारियों ने रोष रैली निकाली जो शहर की परिक्रमा करने के बाद उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंची। यहां पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। इस मौके पर सीटू जिला महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आमजन में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि महंगाई बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई की मार ज्यादा गरीब तबके पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नीतियों के खिलाफ जनता में प्रचार और विरोध के लिए जन एकता जन अधिकार एकता मंच का गठन किया गया है। बुधवार को यह प्रदर्शन देश भर में किया गया। केंद्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर आम जनता पर बोझ बढ़ाया है। देश की अर्थव्यवस्था को संकट के द्वार पर लाकर खड़ा कर दिया है। मंच के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये, रूसा सिस्टम बंद करने और मनरेगा को देश भर में लागू कर करें।