फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की लगाई गुहार

ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की लगाई गुहार

Mon, 02 Apr 2018 10:50 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने की लगाई गुहार
water - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पानी की किल्लत को लेकर गांव डिबरी, दुवम्मा, ठेडू और टपूण गांव में चल रही पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिला।

इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि फील्ड कर्मी दिन में पानी नहीं छोड़ रहे हैं। इसके चलते उन्हें घरेलू कामकाज सहित पानी पीने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में एक ही समय में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों को भरपूर पानी नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील कुमार, विजय कुमार, बेबी देवी, सुनीता देवी, भोटली देवी, उत्तम कुमार, बिट्टू कुमार, शकुंतला देवी, पूजा देवी, अनिल कुमार, सुनील कुमार और कमलो देवी ने बताया कि गांव में अगर दिन में दो बार पानी की सप्लाई की जाती है तो इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि फील्ड कर्मचारियों को दिन में दो समय पानी देने के निर्देश दिए जाएं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed