फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली-बजोली परियोजना में शुक्रवार देररात से काम बंद

होली-बजोली परियोजना में शुक्रवार देररात से काम बंद

Sat, 31 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
होली-बजोली परियोजना में शुक्रवार देररात से काम बंद
होली-बजोली परियोजना काम बंद
विज्ञापन

पांच बेसिक एडवांस देने की मांग पर अड़े कर्मचारी, बैठक बेनतीजा
कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर बुलाया अतिरिक्त पुलिस बल
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। होली-बजोली जल विद्युत परियोजना में बीती रात से कामकाज बंद पड़ा हैं। इंटक पदाधिकारियों का मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए कंपनी प्रबंधन ने पुलिस बल को तैनात करवाया है। दोपहर बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों और इंटक पदाधिकारियों के बीच लोनिवि के विश्रामगृह होली में बैठक हुई। करीब तीन घंटे तक चली यह बैठक भी बेनतीजा ही रही। इसके बाद इंटक के पदाधिकारी मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चले गए।
गौरतलब हो कि होली-बजोली परियोजना का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ऐसे में कंपनी में कार्यरत श्रमिक कंपनी प्रबंधन से वर्ष की पांच बेसिक एडवांस में प्रदान किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों को डेढ़ माह का बेसिक दिए जाने की बात कही जा रही है। इसी मांग को लेकर श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन में मतभेद है। इसके चलते शुक्रवार रात को इंटक ने कंपनी प्रबंधन के पावर हाउस, डैम साइट, एडिट थ्री, एडिट सिक्स का कार्य बंद करवा दिया गया। वहीं, शनिवार को भी कंपनी का कार्य बंद रहा। परियोजना में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए कंपनी प्रबंधन ने पुलिस बल को बुलाया है। दोपहर बाद लोनिवि के विश्रामगृह में इंटक पदाधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कोट्स
इंटक प्रधान राम ने बताया कि कंपनी में कार्यरत श्रमिक पांच बेसिक दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जबकि, कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग के चलते श्रमिकों ने परियोजना का कार्य बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कंपनी के एजीएम रघुविंद्र ने बताया कि प्रबंधन ने श्रमिकों को उनके हक अनुसार डेढ़ माह का बेसिक प्रदान किए जाने की बात कही है। बावजूद इसके इंटक पांच बेसिक देने की बात पर अडे़ हैं। इसके चलते शुक्रवार रात को इंटक पदाधिकारियों ने कंपनी का कार्य बंद करवा दिया है। शनिवार को भी कंपनी का कार्य बंद रहा है। समस्या के समाधान के लिए शनिवार दोपहर बाद बैठक भी बुलाई गई थी। लेकिन, ये बैठक भी बेनतीजा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed