{"_id":"5a735c064f1c1bc83b8b45cf","slug":"131517509638-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सलूणी क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सलूणी क्षेत्र में बंद रहेगी बिजली सप्लाई
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उजियारा
- फोटो : demo pics
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विद्युत उपमंडल बाथरी के तहत 132/33 केवी विद्युत सब स्टेशन के उपकरणों के नवीनीकरण के उद्देश्य से 2 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता कुलजीत सिंह ने बताया कि 132/33 केवी विद्युत सब स्टेशन में विद्युत उपकरणों के नवीनीकरण, मरम्मत और आवश्यक रख-रखाव का कार्य किया जाना है। इसके चलते दो फरवरी को सुबह 10 से लेकर शाम 6 बजे तक सलूणी की 43 पंचायतों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।