{"_id":"5a6213dc4f1c1b8f268b5493","slug":"131516377052-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा न करवाने वालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा न करवाने वालों को नोटिस
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। बिजली बिल जमा न करवाने वाले विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत बोर्ड सिहुंता ने उपमंडल के 490 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्युत उपभोक्ता आगामी 15 दिनों के भीतर बिजली के बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विद्युत बोर्ड के इन निर्देशों के बाद उपमंडल के विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। विद्युत बोर्ड की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद बिजली बिल के रूप में उपभोक्ताओं में फंसी लाखों की राशि को निकलवाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल सिहुंता के तहत 9350 उपभोक्ता आते हैं, लेकिन इनमें से करीब 490 विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। जानकारी के अनुसार इनमें से अधिकतर उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले पांच महीनों से बिजली बिल की अदायगी नहीं की है। इसके चलते बोर्ड की लाखों की राशि फंस चुुकी है। बोर्ड के मुताबिक इसके बारे में वे कई बार निर्देश भी जारी कर चुके हैं लेकिन विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल जमा करवाने की जहमत तक नहीं की। ऐसे में अब विद्युत बोर्ड ने लेटलतीफी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के माध्यम से 15 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। निर्देशों की अवहेलना पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विद्युत बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता टीआर वर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 490 विद्युत उपभोक्ताओं को बिल न जमा करवाने की सूरत में नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड सिहुंता के सहायक अभियंता टीआर वर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 490 विद्युत उपभोक्ताओं को बिल न जमा करवाने की सूरत में नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन