{"_id":"5a2abe9d4f1c1b0d698c0cb3","slug":"131512750749-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोल व हलुंड गांव में चल रही पेयजल किल्लत, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोल व हलुंड गांव में चल रही पेयजल किल्लत, ग्रामीण परेशान
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी( चंबा)। ग्राम पंचायत खरोटी के खोल और हलुंड गांव में पेयजल किल्लत चल रही है। पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी वजह गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीण एक किमी दूर खोला नामक स्थान पर स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से पानी ला रहे हैं। कुछ दिन पहले निर्माणाधीन सड़क का मलबा गिरने से प्राकृतिक जलस्रोत भी मलबे में दब गया है। इसकी वजह से गांववासियों को पीने का पानी दूसरे गांव से लाना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत खरोटी के प्रधान संतोष कुमार, उपप्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य दिलो देवी व ग्रामीणों अंकू, व्यास देव, जर्मो, माधो राम व तिलक ने बताया कि संबंधित विभाग के कर्मचारी को समस्या के बारे में कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन, अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्या का समाधान करने के लिए विभाग की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए। उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग से मांग की है कि गांव में चल रही पेयजल समस्या का जल्द समाधान किया जाए। ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़े।
जेई को मौके पर भेजा जाएगा : हेमंत पुरी
अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही जेई को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।