{"_id":"5a2178bb4f1c1b8e698bf450","slug":"131512143035-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी स्कूल के होनहार नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी स्कूल के होनहार नवाजे
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़़ी में वार्षिक समारोह के दौरान पुरस्कार वितरित करते मुख्यातिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर डीएसपी डलहौजी नवदीप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को स्कूल के प्रधानाचार्य भगवान दास ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लघु नाटिका, देश भक्ति गीत और पहाड़ी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य भगवान दास ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन
वार्षिक रिपोर्ट के जरिये उन्होंने स्कूल की विभिन्न शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यातिथि डीएसपी डलहौजी नवदीप सिंह ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यातिथि ने नशे के खिलाफ स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही सभी बच्चों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और पढ़ाई की ओर ध्यान दें। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
000